CY न्यूज़

Friday, 4 March 2022

सड़क पार कर रही वार्ड आया को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत।

मेरठ 04 मार्च (CY न्यूज) सड़क पार कर रहीं दो वार्ड आया को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रक लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास गांव निवासी 45 वर्षीय गीता पत्‍‌नी स्व.ओमपाल और 60 वर्षीय चंद्रो पत्‍‌नी स्व.शेरू भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित श्रीभूषण नर्सिग होम में वार्ड आया थीं। चंद्रो की छुट्टी हुई, जबकि गीता की ड्यूटी शुरू हुई थी। गीता और चंद्रो को सड़क पार करा रही थीं। तभी किठौर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आया और दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। नर्सिग होम का गार्ड और आसपास के लोग दौड़े और उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार और मेडिकल-भावनपुर की पुलिस पहुंची। मामला भावनपुर का होने पर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरों की फुटेज से आरोपित का पता लगाया जाएगा। वहीं, परिजनों ने बताया कि गीता के तीन बच्चे हैं।



No comments:

Post a Comment