Friday, 4 March 2022

पल्लवपुरम में तेंदुए ने पूरे दिन मचाया आंतक।

पिंजरा तोड़कर हुआ गायब, पकडने के लिये वन विभाग ने लगाया जाल।

दो थानों की पुलिस को किया गया था तैनाात।


मेरठ 04 मार्च (CY न्यूज) शुक्रवार को पॉश कॉलोनी पल्लवपुर में घुसे तेंदुए से सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तेंदुआ घर में घुस आया। बाद में पल्लवपुरम फेज टू में इस घर के अंदर से जाल तोड़कर भागा तेंदुआ एक प्लाट में झाड़ियों में छिप गया। वन विभाग की टीम ने प्लाट के चारों ओर जाल लगा दिया है और ट्रेंकुलाइज करने की भी तैयारी की गई। तेदूए के पॉश इलाके में मिलने से लोगों में पूरे दिन दहशत माहौल बना रहा। शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम फेज टू निवासी आभा अपने घर की रसोई में बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। करीब 7रू50 पर तेंदुआ उनके घर के आंगन में कूलर के नीचे दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो तमाम लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। वहां पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग ने पूरे घर की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। लेकिन लोगों की भीड को देखकर तेदूए वहां से जाल को तोड कर भाग निकला। वहां से गलियों से होता हुआ एक खाली पडे प्लाट में जाकर छिप गया। दोपहर में डेढ़ बजे तक काबू में नहीं आया था। वन विभाग की  ट्रैंक्युलाइज टीम भी मौके पर पहंच गई। वहीं रैपिड रेल का काम कर रही आर.आर.टी.एस की टीम भी मौके आ गई है। प्लाट को ऊपर से जाल से कवर किया गया। बाहर जाल लगाया गया। डिवाइडर रोड पर भीड़ लगी गई। नोएडा और दिल्ली से टीम बुलाया गया।

10 मिनट तक जाल में फंसने के  बाद जाल को तोड निकला तेंदूआ:

पल्लवपुरम मेें आया तेेंदूवा दस मिनट तक तेंदुआ जाल में फंसा रहा फिर अचानक जाल तोड़कर डिवाइडर रोड की तरफ सड़क पर आ गया। इससे भगदड़ मच गई।लोग अपनी जान बचाने के लिये इधर उधर भागने लगे। तेंदुआ अनीता चौधरी के प्लाट में घुस गया। वन विभाग व पुलिस ने प्लाट के चारों ओर जाल लगाना शुरू किया तो तेंदुआ वहां से निकलकर पास के प्लाट में जा घुसा। मौजूद भीड़ को हटाने के लिए कई बार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।

जाल में फंसने से रह गया तेंदुआ:

मकान से दीवार कूद कर जैसे ही तेंदुआ बाहर की तरफ भागा तभी जाल में फंस गया। और करीब 10 मिनट तक निकलने का प्रयास किया। इसी बीच एकाएक जाली की गांठ खुल गई और तेंदुआ बहुत तेजी से निकल कर भागा। जिसको देख आसपास खड़े पुलिसकर्मी व भीड़ भी सड़क पर गिर गई। बच्चे अपने घरों की छतों पर रोने लगे। उसके बाद तेंदुआ डिवाइडर रोड के पास एक बड़े प्लॉट में गया। तेंदुए को पकडने के  लिये प्रयास किये जा रहे है।

जाल में फंसने से रह गया तेंदुआ:

मकान से दीवार कूद कर जैसे ही तेंदुआ बाहर की तरफ भागा तभी जाल में फंस गया। और करीब 10 मिनट तक निकलने का प्रयास किया। इसी बीच एकाएक जाली की गांठ खुल गई और तेंदुआ बहुत तेजी से निकल कर भागा। जिसको देख आसपास खड़े पुलिसकर्मी व भीड़ भी सड़क पर गिर गई। बच्चे अपने घरों की छतों पर रोने लगे। उसके बाद तेंदुआ डिवाइडर रोड के पास एक बड़े प्लॉट में गया। तेंदुए को पकडने के लिये प्रयास किये गये वही देर शाम बहुत कोशिशों के बाद तेंदुए को पकड़ा गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...