औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 मार्च (CY न्यूज) शहर ब्लॉक के कस्बा कंचौसी में ग्राम ढिकियापुर डेरा जोगी से बिहारीपुर होते हुए खारंजा में गिरने वाला नाले की लगभग तीन वर्षों से साफ-सफाई न होने के कारण किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बरसात के महीने में बारिश का पानी इसी नाले के माध्यम से नहर अथवा खारंजा में जाता है। लेकिन नाले की साफ-सफाई न होने के कारण लोगों ने अपने घरों के आस-पास इसी नाले से मिट्टी खोदना आरंभ कर दिया है। जिससे यह नाला नदी-तालाब में तब्दील हो चुका है। नाले की शिल्ट सफाई करने की शिकायत कई बार किसानों ने शासन-प्रशासन से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कस्बे में रहने वाले किसान जीतपाल, रवि, विद्याराम, आदर्श, बीरेंद्र, रामबाबू, शिव कुमार प्रमोद, योगेश आदि दर्जनों किसानों ने शीघ्र ही नाले की शिल्ट सफाई की मांग की है। ताकि आने वाली बरसात में बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न न हो।
No comments:
Post a Comment