औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 मार्च (CY न्यूज) दिल्ली-हावड़ा रूट पर रानेपुर गाँव के पास शनिवार की रात्रि लगभग 3 बजे दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र बेचेलाल निवासी सबलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पूर्व की ओर डाउन लाइन पर करीबन 40 वर्षीय व्यक्ति की दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुँची चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कंचौसी चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने बताया है कि खंबा नंबर 1086/32 रानेपुर गाँव के पास एक व्यक्ति की एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की माँ राममूर्ति ने बताया है कि शनिवार रात्रि वह घर से शादी को लेकर झगड़ा करके निकल आया था। मृतक के छोटे भाई की शादी हो जाने के बाद आये दिन शादी की जिद करता था। मृतक दिमागी रूप विचित था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment