Thursday, 3 March 2022

ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था के पदाधिकारी सरधना देहात मेरठ के मंडी परिसर में अस्थाई रूप से चल रही गौशाला में टीनशेड इत्यादि की व्यवस्था बरसात के मौसम से पहले कराए जाने हेतु सुरेंद्र सिंह आयुक्त मेरठ मंडल से मिले।

मेरठ 03 मार्च (CY न्यूज) सरधना मंडी परिसर सरधना देहात मेरठ में अस्थाई रूप से चल रही गौशाला केंद्र पर वर्तमान में 290 गोवंश हैं। इस गौशाला में पर्याप्त संसाधन न होने के कारण गोवंश का पालन पोषण करने में  संचालकों को खासी दिक्कत आ रही है। गोवंश की संख्या के अनुरूप वहां पर टीनशेड, भूसा गोदाम, पानी की टंकी गोवंश के लिए बाड़ा इत्यादि की आवश्यकता है। वर्तमान में यहां पर सरकारी स्तर पर मात्र 24 गोवंश के अनुरूप व्यवस्था की गई है जो आज की स्थिति में अपर्याप्त है। ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था ने निवेदन किया है की गौशाला केंद्र को सुचारू रूप से चलाने हेतु आज की गोवंश संख्या तथा आगे भविष्य में आने वाले गौवंनश अनुसार पर्याप्त टीन शेड, पानी की टंकी, बाड़ा आदि की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा ऋचा सिंह, विपुल सिंघल, पुरुषोत्तम बंसल, नमन जैन उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...