Wednesday, 2 March 2022

सपा का झंडा लगी तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को टक्कर मारकर किया घायल लोगों ने चालक को धुना।


मेरठ 02 मार्च (CY न्यूज) सपा का झंडा लगी तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने चालक को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिसकर्मी उसे लेकर जाने लगे तो महिलाएं जीप के आगे बैठ गईं। जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। आरोपित को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। दो थानों की फोर्स पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराकर चालक को थाने भेजा। वहीं चालक को पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...