मेरठ 02 मार्च (CY न्यूज) सपा का झंडा लगी तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने चालक को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिसकर्मी उसे लेकर जाने लगे तो महिलाएं जीप के आगे बैठ गईं। जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। आरोपित को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। दो थानों की फोर्स पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराकर चालक को थाने भेजा। वहीं चालक को पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment