कंचौसी/औरैया 04 मार्च (CY न्यूज) औरैया रसूलाबाद रोड पर स्थित कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग में लगे जाम में राहगीरों को एक घण्टे तक मशक्कत करनी पड़ी। बी.आर.एम मशीन ट्रैक मरम्मत का कार्य कर रही जिसके चलते रेलवे क्रासिंग खुल नही सकी, मरम्मत के चलते काशन पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे राहगीरों की परेशानी और बढ़ गई है। यहां से निकलने वाले लोगो को प्रतिदिन जाम की जाम का झाम झेलना पड़ता है। दिल्ली हावड़ा रूट दिनभर में सैकड़ों ट्रेनों का आवागमन रहता है। फाटक खुलने के बाद वाहनों के आड़े-तिरछे घुस जाने से घंटो जाम की स्थिति बन जाती है।गुरुवार को दो बजे फाटक बन्द होते ही वाहनों की लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गयी थी। जब फाटक खुला तो वाहन निकालने की धमाचौकड़ी में ऐसा जाम लगा कि जो जहाँ वही फंसकर रह गया। वाहनों के आमने-सामने खड़े हो जाने के कारण वाहनो की लम्बी लाइनें लग गई, लगभग एक घंटे चले जाम में बाजार में खरीदारी करने आये ग्रामीण तो फंसे रहे, रेलवे कर्मचारियों धीरे धीरे राहगीरों को क्रासिंग से निकाला।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment