मेरठ/सरधना 02 मार्च (CY न्यूज) मामूली बात पर दबंग ने मजदूर के पेट में छुरा घोंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सी.एच.सी भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गांव कपसाड का रहने वाला 24 वर्षीय युवक बृजमोहन उर्फ मव्वा बाल्मीकि गांव में ही राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। दोपहर वह खाना खाने के लिए अपने घर आया था। खाना खाने के बाद जब वह वापस काम पर जाने के लिए बाहर निकला तो गांव के ही रमेश उर्फ वांटेड पुत्र बालेश्वर तथा उसके साथ उसी का परिवारिक भाई नरेश भी खड़ा था। आरोप है कि जब बृजमोहन उनके करीब से गुजरा तो नरेश ने उस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि घूम कर क्यों चल रहा है जिस पर बृजमोहन ने कहा कि मैं घूम नहीं रहा है बल्कि अपने काम पर जा रहा है इतनी देर में आरोपी रमेश ने अपनी आंटी से छुरा निकाल कर उसके पेट में घोंप दिया जिससे बृजमोहन घायल होकर वहीं गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस पर फोन किया। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची तो गांव के बीडीसी सदस्य संजय उर्फ बॉबी ने अपनी निजी कार से घायल को सरधना सीएससी तक पहुंचाया। सी.एस.सी पर घायल को प्राथमिक उपचार देकर मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर आरोपी घटना के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायल को मेडिकल भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment