Sunday, 20 March 2022

लुटेरे को पकड़ने दौड़े दो सिपाही गंभीर रूप से घायल, एक गंभीर।

मेरठ 19 मार्च (CY न्यूज) मोबाइल लुटेरे को पकड़ने दौड़े सदर बाजार थाने के दो सिपाही सुबह गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि लहूलुहान होने के बाद भी उन्होंने बदमाश को दबोच लिया। दोनों को गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां एक सिपाही का ऑपरेशन चल रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे सदर बाजार के बॉम्बे बाजार इलाके में बदमाश मोबाइल लूटकर भागा। कुछ ही दूरी पर मौजूद सदर बाजार थाने के सिपाही रुपेश और विवेक ने जैसे ही शोर सुना, बदमाश के पीछे अपनी बाइक दौड़ा दी। काफी दूर तक पीछा किया गया। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, तभी उनकी बाइक बदमाश की बाइक से टकराकर स्लिप हो गई। काफी दूर तक दोनों घिसटते चले गए। रुपेश के चेहरे पर गंभीर चोट आई। बावजूद इसके उन्होंने बदमाश को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को थाने भिजवाते हुए घायल दोनों बहादुर सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व ए.एस.पी कैंट सूरज राय अस्पताल पहुंचे और सिपाहियों का हाल जाना। फिलहाल अफसर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। सिपाहियों के होश में आने के बाद ही घटना की हकीकत सामने आ सकेगी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...