Tuesday, 22 March 2022

सूखमपुर रेलवे क्रासिंग मार्ग होगा पक्का।

अगले महीने से होगा निर्माण।


औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 21 मार्च (CY न्यूज) ब्लॉक शहर के गाँव सुखमपुर नौंगवाँ ग्राम पंचायत की सीमा पर कंचौसी फफूँद स्टेशनों के बीच सुखमपुर रेलवे गेट संख्या 6 सी पर दक्षिणी दिशा में वर्षों से गड्ढे में तब्दील आधा किलो मीटर कच्चा सम्पर्क मार्ग ग्राम पंचायत निधि से पक्का इंटर लॉकिंग कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर ब्लॉक कार्यालय के माध्यम से जिले में भेजी गई है। जिसकी शीघ्र स्वीकृत मिल जायेगी। जिस पर 5 लाख रुपए से अधिक खर्च आयेगा सुखमपुर ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि इसका निर्माण अगले महीने से शुरू हो जायेगा जिससे सूखमपुर, ढिकियापुर, घसा का पुरवा, नौंगवाँ, बिझाई, हरतोली, करोधा सहित आधा दर्जन आदि गाँव के लोगों को लाभ होगा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...