Friday, 18 March 2022

होली पर दो दिन सार्वजनिक अवकाश।

लखनऊ 17 मार्च (CY न्यूज) होली के मौके परदो दिन 18 व 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2022 के लिए निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 18 मार्च के साथ-साथ 19 मार्च को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पहले केवल 18 मार्च को ही होली का अवकाश घोषित था। वहीं सूत्रों का कहना है कि कुछ स्थानों पर होली 19 मार्च को मनाई जाएगी, जिसके चलते सामान्य प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...