मेरठ 15 मार्च (CY न्यूज) न्यू गोपाल विहार वेदव्यास पुरी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर ट्रस्ट में फागुन माह के अवसर पर सुंदरकांड व विशाल भंडारे को आयोजन किया गया। सबसे पहले श्री बालाजी महाराज के समक्ष ज्योति प्रज्वलित की उसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। गाजियाबाद से आई पवन एंड पार्टी में सुंदरकांड का गान किया साथ ही बीच-बीच में अच्छे अच्छे भजन भी गए जिन पर भक्तजन खूब थिरके और बाबा के जयकारों लगाए जिस से पूरा मंदिर गूंज उठा। सुंदरकांड के दौरान सभी भक्तों में अलग ही उर्जा देखने को मिल रही थी। सुंदरकांड के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सभी भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य कार्यक्रम में 100 से अधिक भक्तजन उपस्थित रहे। पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि वह हर साल इस दौरान इस महोत्सव का आयोजन करते हैं वही आने वाली हनुमान जयंती पर भी इस तरह का बाबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने फूलों की होली खेली। इस भव्य कार्यक्रम में पंडित विनोद शर्मा, पंडित बृज मोहन शर्मा, मयंक शर्मा, गौरव, सुनीता शर्मा, मानवी शर्मा, सचिन सिरोही, नितिन भारद्वाज, प्रशांत शर्मा, विकास शर्मा, प्रिंस शर्मा आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment