मेरठ 13 मार्च (CY न्यूज) गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा अस्पताल में हर साल की भांति विश्व गुर्दा दिवस का आयोजन किया गया। विश्व गुर्दा दिवस पर गुर्दा दाता और गुर्दा प्राप्तकर्ता दोनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले (गुर्दा दाता और गुर्दा प्राप्त करता) गेम खिलाए गए और जादूगर ने जादू दिखाया और प्रोफेशनल सिंगर ने गाना गाकर सभी का मनोरंजन किया। न्यूटीम अस्पताल में गुर्दा प्रत्यारोपण टीम ने बच्चों का भी गुर्दा प्रत्यारोपण किया जिसका नाम नैतिक उम्र 9 वर्ष को गुर्दा उसके दादा ने दिया जिनका नाम परमवीर उम्र 60 वर्ष कुछ गुर्दा दाता जोकि उम्र ज्यादा होने के बाद भी अपना गुर्दा दान किया। रतीराम इनकी उम्र 70 वर्ष होने के बाद भी गुर्दा दान किया। ऐसे ही बहुत से गुर्दा दाता और गुर्दा प्राप्तकर्ता को सम्मानित किया गया। इस प्रकार के प्रत्यारोपण को ए.बी.आई.ओ(इनकंप्लीटेबल ट्रांसप्लांट) कहते हैं। ऐसे ही एक गुर्दा रोगी जलविंद्र सिंह को उसकी बहन मनेंद्र कौर ने भी अलग-अलग ब्लड ग्रुप होने पर भी गुर्दा दान किया और अपने भाई की जान बचा कर एक मिसाल कायम की और बहन का प्यार क्या होता है यह समाज को बताया। एक गुर्दा रोगी असलम जिनका गुर्दा प्रत्यारोपण 9 वर्ष पहले किया था, 9 वर्ष बाद दोबारा उनकी पत्नी ने गुर्दा देकर यह साबित किया कि महिलाएं किसी से कम नहीं है वह अपने परिवार व परिवार के सदस्यों की जान बचाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। गुर्दा दान व गुर्दा प्राप्तकर्ता को सम्मानित करने के लिए चीफ गेस्ट डा.ऋषि भाटिया (सीनियर सर्जन एंड लॉयर) व मानव अंग प्रत्यारोपण समिति मेरठ के सदस्य हैं व मीटिंग में अस्पताल की गुर्दा प्रत्यारोपण टीम के डा.संदीप कुमार गर्ग, डा.श्वेता गर्ग, कार्तिके, डा.शालीन शर्मा, डा.शरत चंद्र गर्ग, डा.प्रियांक, डा.अमित उपाध्याय, कैप्टन राजीव रस्तोगी, डा.नवनीत राणा और न्यूटीमा अस्पताल के अन्य डाक्टर व गुर्दा प्रत्यारोपण कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, दीपांश पवार, सुजीत दास शामिल रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment