मेरठ 11 मार्च (CY न्यूज) सरधना में विधानसभा चुनाव व मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न होने व प्रत्याशियों की हार जीत के फैसले के बाद सरधना में पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए फलैग मार्च किया। पुलिस-पैरामिलिट्री ने सरधना कोतवाली से फलैग मार्च शुरू किया जो नगर के मुख्य मार्गो बाजारों व मोहल्लों से होते हुए गुज़रा। पुलिस ने लोगों को भयमुक्त रहने का सन्देश दिया। सरधना बस स्टेंड पुलिस चौकी प्रभारी रतिभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस, पैरामिलिट्री व पी.ए.सी के जवानों ने काफिले के साथ सरधना नगर में फ्लैगमार्च किया। जो नगर के गंज बाजार, लश्कर गंज, कालंद चुंगी, कबाड़ी बाजार, रामलीला रोड, देवी मंदिर, तहसील रोड आदि से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिलाते हुए भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की। पुलिस ने गड़बड़ी करने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सभी सूचनाएं गुप्त रखी जायेंगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा। माहौल खराब करने वालों की खैर नहीं होगी असमजिव तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा नगर में भरी पुलिस फ़ोर्स को देख कुछ देर के लिए लोगों में खौफ भी देखा गया लोग भारी तादाद में पुलिस को देख एक दुसरे से चर्चा करते दिखाई दिए, सही जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment