मेरठ 03 मार्च (CY न्यूज) कमिश्नरी चौराहे के पास सड़क पर फर्राटा भर रही हूटर बजाती स्कार्पियो को एस.एस.पी ने सीज करा दिया। शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी हुई थी। पुलिस के पकड़ने पर युवक गाड़ी को छोड़कर चला गया था जिसके चलते पुलिसकर्मी ही स्कार्पियो को थाने लेकर गए थे। बाद में युवक थाने पहुंचा और छोड़ने की गुहार लगाई। दोपहर एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी लालकुर्ती की ओर से अपने आवास की तरह जा रहे थे। तभी उन्होंने काले रंग की स्कार्पियो देखी, जिसका हूटर भी बज रहा था। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी हुई थी। पुलिस की लाइट भी डेसबोर्ड पर लगा रखी थी। उन्होंने गारद को निर्देश दिया गया कि गाड़ी को रुकवाया जाए, लेकिन स्कार्पियो चालक ने गाडी दौड़ा दी। इस पर कप्तान ने सेट पर फ्लैश कर दिया। कमिश्नरी चौराहे पर ही पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान युवक उसे छोड़कर इधर-उधर हो गया। पुलिस ने उसे थाने भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया है। पंद्रह हजार का चालान भी हुआ है। गाड़ी कसेरूखेड़ा निवासी संदीप की है, जो बाद में आया भी था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment