Monday, 14 March 2022

कंचौसी गाँव में बना गेहूं खरीद केंद्र।

एक अप्रैल से होगी खरीद।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 14 मार्च (CY न्यूज) ब्लॉक भाग्यनगर के गाँव कंचौसी स्थित साधन सहकारी समिति पर आगामी महीने की एक तारीख से सरकारी गेहूं की खरीद की जाएगी। जिसके लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से स्वीकृत मिल गई है। गेंहू खरीद केन्द्र पर  होने से किसानों को गेहूं बेचने के लिए औरैया, झींझक नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र प्रभारी अनोज कुमार ने बताया है कि पहले जिले की घोषित सूची में इस केन्द्र का नाम न होने पर किसानों ने अधिकारियों से पत्र देकर केंद्र बनाने की मांग की थी। जिसकी मंजूरी मिल गई है। जहां पिछले साल भी गेहूं खरीदा गया था। इस वर्ष धान का केंद्र कंचौसी में न होने से किसान फसल बेचने को परेशान रहे थे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...