मेरठ 10 मार्च (CY न्यूज) वैंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इन्स्टीटयूशन संस्थान के प्रांगण में तीन दिवसीय स्काउट एण्ड गाइड कैंप का शुभारंभ हुआ। इस कैंप में महाविद्यालय के बी.एड एवं डी.एल.एड के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, कुलसचिव डा.रविशंकर, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, बी.एड निदेशक डा.बी.सी दूबे, प्राचार्य डा.संजय तिवारी आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एंव स्काउट गाइड ध्वज फहराकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि स्काउट समाज का आइना होता है। शिक्षा निदेशक डा.बी.सी दूबे ने बताया कि बी.एड एवं डी.एल.एड के छात्र एवं छात्राओं के लिए स्काउट/गाइड प्रशिक्षण अनिवार्य है। प्राचार्य डा.संजय तिवारी ने कहा कि स्काउट/गाइड प्रशिक्षण छात्र/छात्राओं के जीवन देश प्रेम की भावना एवं अनुशासित जीवन जीने की कला विकसित करता है। इस अवसर पर शिक्षा संकाय की ए.ओ.डी पूजा शर्मा एवं शिक्षक गण डा.पंकज कुमार, शर्मिला सोलंकी, मृदुल ठाकुर, प्रणव कुमार, अभिनव राणा, विदिशा चौधरी, गिरिश आजाद आदि ने अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। कैंप के पहले दिन स्काउट/गाइड ट्रेनर अभिषेक माथुर ने छात्र एवं छात्राआ को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट/गाइड प्रशिक्षण से अवगत कराया। एस.ओ.सी अंकित चौधरी ने स्काउट/गाइड का इतिहास व उसके नियम प्रतिज्ञा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्णिमा, विश्वास त्यागी, काजल, अनन्या, सुमन एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र सकसंत एवं कीर्ति मेहता ने किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment