Monday, 21 March 2022

शराब पीने से एक की मौत दूसरा गम्भीर।

मेरठ 20 मार्च (CY न्यूज) जिले में जहरीली शराब बनना जारी है रविवार सुबह शराब पीने से दो दोस्तों की हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े और हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। तीसरा दोस्त शराब लेकर आया था उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं इस मामले में सी.ई.ओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहली गेट क्षेत्र के सराय लाल दास निवासी पिंटू, अजय और राकेश सुबह घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान राकेश जाटव गेट के पास से देसी शराब ले आया। पिंटू और अजय ने जैसे ही शराब पी तो उनकी हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए और उनको आनन-फानन में पहले हॉस्पिटल ले गए जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन दूसरे हॉस्पिटल ले गए जहां पिंटू को मृत घोषित कर दिया गया। अजय को परिवार के लोगों ने न्यूट्रिमा अस्पताल में भर्ती किया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया:

पुलिस ने राकेश के अलावा शराब बेचने वाले समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही खुलेआम घरों से में शराब बेची जा रही है। सी.ई.ओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा मौत किस वजह से हुई। साथी जो शराब राकेश से पास से मिली है उसकी भी जांच कराई जा रही है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...