Friday, 11 March 2022

भाजपा की जीत पर मनाया जश्न।


मेरठ 10 मार्च (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश व तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर व मेरठ दक्षिण, कैंट, हस्तिनापुर विधानसभा से दोबारा जीत होने पर दिलशाद अहमद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अपने आवास पर मिठाई वह ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी कर जश्न मनाया और कहा है कि यह जीत पूरे उत्तर प्रदेश की जीत है। प्रदेश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय की पाँच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। दिलशाद अहमद ने कहा है मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर  हार्दिक बधाई देता हूँ। हम सभी आपके नेतृत्व में नये उत्तरप्रदेश के स्वपन को साकार करने के लिए संकल्पित हैं।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...