मेरठ 18 अप्रैल (CY न्यूज़) रुद्रा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मवाना खुर्द मेरठ ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष अंकुश गोरियान ने जीता एनुअल नेशनल आर्ट एग्जिबिशन 2022 का खिताब। राजस्थान कोटा में आयोजित प्रतिरूप (एन आर्ट फाउंडेशन) की ओर से एनुअल नेशनल आर्ट एग्जिबिशन 2022 राजस्थान ललित कला अकादमी में 15-17 अप्रैल तक भारत के कोने-कोने से आए विभिन्न विषयों पर पेंटिंग व मूर्ति प्रदर्शनी के लिए जिसमें मेरठ के रुद्रा महाविद्यालय ललित कला विभाग में कार्यरत (एच. ओ.दी) अंकुश गोरियान की पेंटिंग (लाइफ ऑफ सैंट) ने प्रदर्शनी में सबका मन मोह लिया जिसे सेकंड नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें डा.रजनीश हर्ष (सेक्रेटरी) ऑफ राजस्थान ललित कला अकादमी व एम.एल.ए भरत सिंह द्वारा अंकुश गोरियान को सिल्वर मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



No comments:
Post a Comment