औरैया/कंचौसी (संवाददता विपिन गुप्ता) 18 अप्रैल (CY न्यूज़) रविवार शाम करीब 08:00 बजे थाना मंगलपुर कंचौसी चौकी क्षेत्र के पूर्वी डी.एफ.सी रेलवे लाइन खंबा संख्या 56.19 के सामने कानपुर से इटावा की तरफ जा रही मालगाड़ी से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह चरवाहों की सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने बताया है कि मृतक युवक के शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक युवक रेलवे में फोर्थ क्लास ग्रैंड कंचौसी में चाबीमैन पद पर नियुक्त था। शिवम पुत्र श्याम बाबू उम्र करीब 26 वर्षीय निवासी मैनपुरी इटावा की ड्यूटी करके रेलवे कालोनी वापस लौट रहा था कि तभी अचानक डी.एफ.सी लाइन पर कानपुर की तरफ से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों द्वारा आर.पी.एफ व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना से मौके पर पहुंचे कंचौसी कानपुर देहात स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। और मृतक शिवम के परिजनों को घटना की सूचना दी। चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी बताया ने है कि मृतक युवक के शव की शिनाख्त की जा चुकी है। और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


No comments:
Post a Comment