शासनादेश एवं अधिनियम का पालन न करने वाले अधिकारी को करना चाहिए निलम्बित।
मोदीनगर 12 अप्रैल (CY न्यूज़) मोदीनगर तहसील क्षेत्र नगर पंचायत निवाड़ी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार व्याप्त है। पंचायत में निर्माण कार्यों में विचलन की स्वीकृति के अभाव में अनियमित भुगतान शासनादेशों का उल्लंघन कर धड़ल्ले से कर दिए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत द्वारा कराये गये निर्माण कार्यों में विचलन की स्वीकृति के अभाव में अनियमित भुगतान रू 387876 का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया गया। नगर पंचायत विवरण द्वारा दर्शित कार्यों में अवर अभियंता द्वारा तैयार किया गया। आगणन में जो कार्य की विभिन्न मदें एवं कार्य की मात्रा दर्शायी गयी है उनमें एवं पत्रावलियों में अन्तिम बिलों दर्शाये गये कार्यों की मदो में विचलन पाया गया। किन्तु ऐसे विचलन की स्वीकृति सक्षम अधिकारी से प्राप्त नहीं की गयी। अधिकारियों द्वारा शासनादेश एवं अधिनियम का पालन न करने पर अधिकारी अपराधी की श्रेणी में आता हैं। ऐसे अधिकारी को जो शासनादेश एवं अधिनियम का पालन न करने वाले और शासन को नियमाविरूध विभागीय जांच होनी चाहिये। विचलन की स्वीकृति के अभाव में किया गया भुगतान आपत्तिजनक जनक है और विवरण में दर्शायी गयी विचलन राशि ठेकेदारों से वसूली जाये।
1.मै.पी.एम कन्सट्रक्सशन आगणन राशि रू 0670200/ =भुगतान राशि रू 717466 /= विचलन राशि रू 047266।
2.मै.संजीव कन्स.कम्पनी आगणन राशि रू 461000/= भुगतान राशि रू 50302510/= विचलन राशि रू 42025।
3.मै.संजीव कन्स. कम्पनी आगणन राशि रू 172000/= भुगतान राशि रू 186200/= विचलन राशि रू 14200।
4.मै.जय संजय भारतीय बिल्डर्स आगणन राशि रू 854900/= भुगतान राशि रू 936366/=विचलन राशि रू 81466।
5.योग माया बिल्डर्स आगणन राशि रू 2252700/= भुगतान राशि रू 2383436/= विचलन राशि रू/130736/=मै.पी.एम कन्सट्रक्सशन आगणन राशि रू 796000/=भुगतान राशि रू 868183/=विचलन राशि रू 72183/=
इतना ही नहीं अपने चहते को निर्माण कार्य के दो दो ठेके ठेकेदारों को दे दिए। यह उपरोक्त घोटाला वर्ष 2016-17 का है लेकिन नगर पंचायत ने अभी तक विचलन की धनराशि ठेकेदारों से वसूल नहीं किये है और न ही उच्च अधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी विचलन की धनराशि वसूल की है।

No comments:
Post a Comment