Monday, 11 April 2022

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 65वें हफ्ते का हुआ आयोजन।

मेरठ 10 अप्रैल (CY न्यूज़) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 65वें हफ्ते का आयोजन रविवार को श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर संस्था के सम्मानित सदस्य संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट के द्वारा आयोजित किया गया। श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर ब्रह्मपुरी में आयोजित शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शर्बत और हलवे का प्रसाद के रूप में वितरण कर अन्न सेवा संकल्प के अन्तर्गत संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट ने अन्न सेवा का कार्य किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। इस आयोजन में प्रशान्त कौशिक, पंडित अश्वनी कौशिक, संजीव कुमार शर्मा, विनायक, अनुपम, वत्सल कौशिक, शिवम्, राजीव शर्मा, हर्ष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...