Saturday, 16 April 2022

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 66वें हफ्ते का आयोजन।

मेरठ 16 अप्रैल (CY न्यूज़) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 66वें हफ्ते का आयोजन श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर संस्था के सम्मानित सदस्य संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट के द्वारा ब्रह्मपुरी में आयोजित किया गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर ब्रह्मपुरी में भंडारा आयोजित कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को पुरी-सब्जी का प्रसाद के रूप में वितरण कर अन्न सेवा संकल्प के अन्तर्गत संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट ने अन्न सेवा का कार्य किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने आयोजन में सहयोग करने के लिए संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि इस आयोजन में प्रशान्त कौशिक, पंडित अश्वनी कौशिक, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, कपिल शर्मा, विनय शर्मा, विनायक शर्मा, अनुपम शर्मा, वत्सल कौशिक, शिवम् शर्मा, राजीव शर्मा, अमित गुप्ता, अर्पित सक्सेना, राजकुमार गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...