Wednesday, 27 April 2022

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 66वें हफ्ते का आयोजन।



मेरठ 27 अप्रैल (CY न्यूज़) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 66वें हफ्ते का आयोजन 27 अप्रैल 2022 को अपराह्न 4.30 बजे बृजमोहन ब्लाइंड स्कूल, जागृति विहार, मेरठ में संस्था की सम्मानित सदस्या शिक्षाविद् लक्ष्मी शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि ब्रजमोहन ब्लाइंड स्कूल में दृष्टिबाधित छात्रों को बिस्कुट, चिप्स, चाकलेट के पैकेटों का वितरण करने के साथ दृष्टिबाधित छात्रों की काबिलियत को देखकर सभी सदस्यों ने उनका उत्साहवर्धन किया। ब्रजमोहन ब्लाइंड स्कूल के संचालक प्रवीण शर्मा ने दृष्टिबाधित छात्रों के विषय में विस्तार से बताया कि किस तरह से उन्हें यहां पर शिक्षा देने के साथ संस्कृति और और संस्कारों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने  आयोजन में सहयोग करने के लिए लक्ष्मी शर्मा का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। इस आयोजन में प्रशान्त कौशिक, पंडित अश्वनी कौशिक, लक्ष्मी शर्मा, तरुण शर्मा, आदित्य शर्मा, नीतिश भारद्वाज, वत्सल कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहें। संवाद फाउंडेशन के द्वारा की जा रही अन्न सेवा के लिए सत्यपाल दत्त शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, डा.गौरव पाठक, संजय शर्मा, शशि प्रकाश शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डा.विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने संवाद फाउंडेशन को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...