रालोद के सुनील रोहटा को मात्र 277 ही वोट पडे, मतगणना के बीच छोड निकल गये सुनील रोहटा।
मेरठ 12 अप्रैल (CY न्यूज़) विधानसभा के बाद स्थानीय चुनाव में भाजपा की जीत का परचम फहराने लगा है। स्थानीय निकायों के एम.एल.सी चुनाव में मेरठ गाजियाबाद सीट पर भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज करीब 3500 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। प्रथम वरीयता में उन्हें 3710 मत मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद के सुनील रोहटा को 277 वोट ही प्राप्त हो सके। 117 बोट रद्द कर दिए गए। इस तरह भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीत गए हैं। धमेन्द्र भारद्वाज की जीत का भाजपाईयों ने जमकर जश्न बनाया। मेरठ-गाजियाबाद सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना का काम चल रहा था। 10 बजे के बाद प्रथम वरीयता के मतों की गणना हुई, जिसमें भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज को कुल 3710 मत प्राप्त हुए। इस तरह उन्होंने एकतरफा जीत दर्ज की है। रालोद प्रत्याशी सुनील रोहटा मतगणना छोड़कर बाहर निकल गए हैं। उन्होंने मतदाताओं को डराने-धमकाने और खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। वहीं भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निकायों के एम.एल.सी सीट पर भाजपा की ओर से मेरठ सीट पर यह पहली जीत है। जीत के उपरांत धर्मेन्द्र भारद्वाज को प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं उन्होंने जीत का सेहरा भाजपा के संगठन और कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की ईमानदारी और मेहनत के बल पर ही उन्होंने जीत हासिल की है।


No comments:
Post a Comment