Sunday, 24 April 2022

दुकान से चार लाख नकद और छह लाख के माल पर हाथ साफ।

मेरठ 23 अप्रैल (CY न्यूज़) थाना ब्रहमुपरी क्षेत्र के शारदा रोड स्थित एक दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर 4 लाख की नकदी और 6 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। शारदा रोड पर आधुनिक कंपलेक्स में संजीव गुप्ता की दुकान है। शुक्रवार की रात को चोरों ने उसकी दुकान पर धावा बोल दिया और उनकी दुकान के लॉकर में रखे 4 लाख की नकदी और 6 लाख का सामान चोरी करके ले गए। चोरी का पता शनिवार की सुबह चला। संजीव गुप्ता ने आनन-फानन में पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने घटनाक्रम का जायजा लिया। दुकान में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे खंगाले। इसमें दो चोर चोरी करते हुए कैद हो गए। ब्रह्मपुरी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। ब्रह्मपुरी थाने के प्रभारी दिनेश चंद शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश की जा रही है।




No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...