Sunday, 17 April 2022

गैंगरेप के दो आरोपियों सहित पांच पकड़े।

मेरठ 16 अप्रैल (CY न्यूज़) जानी थाने पर सुधीर शर्मा पुत्र हरपाल शर्मा निवासी कस्बा सिवाल खास द्वारा खुद की कपड़े की दुकान से चोर द्वारा गल्ले से 60 हजार रुपये चोरी करने के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही व साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त साहिल उर्फ नेच्चा पुत्र इकबाल निवासी बुड्ढा पीर कस्बा सिवाल खास को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चुराए गए 34 हजार रुपये भी बरामद किए गए। थाना टी.पी नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान 138 एन.आई.ए एक्ट में वांछित अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह निवासी 198 फेस-2 सरस्वती विहार थाना टी.पी नगर को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त मोहम्मद सोहेल पुत्र मोहम्मद समर निवासी इमलियान मकान नंबर 104 गली पूर्वा अब्दुल वाली थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। भावनपुर थाने में सचिन तोमर पुत्र उत्तम कुमार, विशाल तोमर पुत्र विजय सिंह, गौरव पुत्र राजकुमार निवासीगण ग्राम बड़ला थाना मुंडाली के विरुद्ध कक्षा 12 के पेपर देने गई छात्रा के होटल में ले जाकर बलात्कार करने और तबीयत खराब होने पर अभियुक्तगण द्वारा पीड़िता को माई हास्पिटल मे भर्ती कराकर फरार हो जाने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। थाना भावनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में नामित सचिन तोमर और विशाल तोमर को मुखबिर की सूचना पर अजय हास्पिटल पास से गिरफ्तार किया गया। थाना रोहटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित नवनीत उर्फ नोनित उर्फ बारहसिंगा पुत्र भूषण निवासी ग्राम उकसिया थाना रोहटा को गिरफ्तार किया गया।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...