Thursday, 7 April 2022

ई-संजीवनी एप ओ.पी.डी में मेरठ लगातार प्रदेश में दूसरी बार अव्वल।

2021-22 में जिले में हुई 1.07 लाख ऑनलाइन ओ.पी.डी।


मेरठ 07 अप्रैल (CY न्यूज़) कोविड के चलते सरकार द्वारा लोगों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गयी ई-संजीवनी ओ.पी.डी का जादू सर चढ़कर बोला। गत वर्ष की तरह ऑनलाइन ई संजीवनी ओ.पी.डी में इस साल भी मेरठ का प्रदेश में पहला स्थान पर बना हुआ है। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद में 1.07 लाख ऑनलाइन ई-संजीवनी ओपीडी हुईं। ई-संजीवनी ओ.पी.डी के मामले में जनपद लगातार दूसरी बार पहले स्थान पर आया है, जबकि अयोध्या 1.05 लाख ओ.पी.डी कर दूसरे और बलरामपुर 74123 ओ.पी.डी कर तीसरे स्थान पर रहा। मेरठ जनपद की उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(सी.एम.ओ) डा.अखिलेश मोहन ने अपनी टीम को बधाई दी है। डा.अखिलेश मोहन ने बताया कार्यक्रम की नोडल अधिकारी ए.सी.एम.ओ डा.पूजा शर्मा के निर्देशन में ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन ओ.पी.डी के मामले में मेरठ जनपद पूरे सूबे में दूसरी बार पहले स्थान पर रहा है। कोरोना काल में मरीजों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से इस सुविधा का शुभारंभ किया गया था। 31 मार्च 2021 तक ई.संजीवनी टेलीमेडिसिन ओ.पी.डी में मेरठ जनपद में कुल 38220 टेलीमेडिसिन ओ.पी.डी हुईं थीं। उस समय दूसरे स्थान पर रायबरेली जनपद रहा था, वहां 37969 टेली मेडिसन ओ.पी.डी की गईं थी। तीसरे स्थान पर जालौन रहा था, वहां 37584 टेलीमेडिसिन ओपीडी की गईं थीं। उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष 2021-22 में ई-संजीवनी ओ.पी.डी के मामले में मेरठ जनपद ने दूसरी बार प्रथम स्थान बरकरार रखा है। मेरठ मंडल में बुलंदशहर ने 61846 ई संजीवनी ओ.पी.डी कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि बागपत ने 61602  ई-संजीवनी ओपीडी कर प्रदेश में आठवांस्थान प्राप्त किया है। सी.एम.ओ ने बताया-केन्द्र सरकार ने कोविड-19 के चलते चिकित्सकीय सुविधाएं घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए ही ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन ओ.पी.डी की शुरुआत की थी, जनपद में कोविड के बचाव के साथ-साथ जन सामान्य को घर पर ही चिकित्सा उपलब्ध करवाने में सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी सी.एच.ओ, एम.एच.सी.पी, स्टाफ नर्स के द्वारा अन्य जनपदों से बेहतर कार्य किया है। इस कार्य में डी.सी.पी.एम, डी.पी.एम, डी.यू.एच.सी, बी.सी.पी.एम, बी.पी.एम, सी.सी.पी.एम व ए.सी.पी.ए का पूरा सहयोग रहा है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...