Wednesday, 27 April 2022

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत के नाम हुआ दर्ज।

एक साथ 78 हजार से भी अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड किया कायम।


औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 27 अप्रैल (CY न्यूज़) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक साथ 78 हजार से भी अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हो गया है। 23 अप्रैल 2022 को वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव में बिहार के भोजपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 78,220 तिरंगे लहराए गए थे। जिसका संपूर्ण विश्व में सबसे अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड भारत ने दर्ज कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। वहां पर 56,000 पाकिस्तानी झंडे लहराए गए थे। अब यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो चुका है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...