मेरठ 18 अप्रैल (CY न्यूज़) थाना सरधना क्षेत्र के मौहल्ला गढी खटीकान में दिनांक 18/04/2022 को हुये मृतक जैकी उर्फ पटवारी निवासी मौहल्ला गढी खटीकान थाना सरधना जनपद मेरठ हत्याकाण्ड से सम्बन्धित थाना हाजा पर पंजीकृत मु.अ.सं 0201/2022 धारा 302,307,452 भादवि में थाना सरधना पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अंशु पुत्र राजपाल निवासी मौहल्ला गढी खटीकान थाना सरधना मेरठ को घटनास्थल के पास मौहल्ला गढी खटीकान से आज दिनांक 18/04/2022 को समय 11.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अंशु उपरोक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद छुरा व एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक अदद खोका कारतूस बरामद हुआ। जिसके आधार पर अभियुक्त अंशु उपरोक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु.अ.सं 0202/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व मु.अ.सं 0203/2022 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को आवश्यक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1.अंशु पुत्र राजपाल निवासी मौहल्ला गढी खटीकान थाना सरधना मेरठ।
आपराधिक इतिहास अभि. अंशु उपरोक्त:
1.मु.अ.सं 201/2022 धारा 302,307,450 भादवि थाना सरधना जनपद मेरठ।
2.मु.अ.सं 202/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सरधना जनपद मेरठ।
3.मु.अ.सं 203/2022 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सरधना जनपद मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1.प्र.नि लक्ष्मण वर्मा थाना सरधना जनपद मेरठ।
2.व.उ.नि विनोद कुमार थाना सरधना मेरठ।
3.उ.नि दौलतराम थाना सरधना मेरठ।
4.म.उ.नि अंकुर वर्मा थाना सरधना मेरठ।
5.का. 142 अंकित कुमार थाना सरधना मेरठ।
6.का. 831 राज थाना सरधना मेरठ।

No comments:
Post a Comment