Thursday, 28 April 2022

रविंद्र शर्मा का पल्लवपुरम में भव्य स्वागत।

ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए करूंगा काम: रविंद्र शर्मा।


मेरठ 27 अप्रैल (CY न्यूज़) राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा का पल्लवपुरम फेज 2 पी पॉकेट में स्थित त्रिवेणी पार्क पहुंचने पर क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें फूल माला पहनाई गई एवं सभी ने रविंद्र शर्मा के सामाजिक कार्यों का विशेष उल्लेख किया एवं उनसे आशा व्यक्त कि वह ब्राह्मण समाज के लिए बेहतर कार्य करेंगे। इस पर रविंद्र शर्मा ने सम्मान किए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे ब्राह्मण समाज के संपूर्ण उत्थान के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। त्रिवेणी पार्क पर पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने रविकांत शर्मा के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रविंद्र शर्मा को फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उमा शर्मा, पंडित रविकांत शर्मा, द्वारिका प्रसाद, दीपा पांडे, पवन वशिष्ठ, प्रमेंद्र सागर, अभिषेक तिवारी, डा.माधवी कौशिक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...