मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) गंगा नगर स्थित आई.आई.एम.टी विश्वविद्यालय के बी-ब्लॉक स्थित सभागार में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की एक दिवसीय क्षेत्र कार्यसमिति बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे साप्ताहिक मैगजीन ऑर्गनाइज़र के मुख्य संपादक प्रफुल्ल केतकर ने कहा की आत्मनिर्भरता व्यक्ति के "स्व" की जागृत अवस्था है।आत्मनिर्भर व्यक्ति अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ता है और यदि वह कहीं मार्ग में असफलता भी प्राप्त करता है तो स्वयं के प्रयत्नों द्वारा उसे सफलता में परिवर्तित करने की क्षमता से परिपूर्ण होता है। व्यक्ति आत्मनिर्भर तो परिवार आत्मनिर्भर होगा, जब परिवार आत्मनिर्भर होगा तो समाज और नगर आत्मनिर्भर होंगे, जब समाज और नगर आत्मनिर्भर होंगे तो प्रदेश आत्मनिर्भर होगा और अंततः जब प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा तो संपूर्ण भारत वर्ष भी आत्मनिर्भर बन सकेगा। इसी से अखंड भारत की वैश्विक पहचान उजागर हो सकेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने "भारत को जानो" विषय पर बोलते हुए स्नातक संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानन्द का कथन है कि ‘‘अतीत की नींव पर ही भविष्य की श्रेष्ठताओं का निर्माण होता है।’’ सत्य है कि गौरवपूर्ण अतीत से प्राप्त आत्म -गौरव का भाव तथा प्रगतिशील वर्तमान से प्राप्त आत्मविश्वास, हमें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होता है। हमे भारत के मूल को सुरक्षित रखते हुए संगठन व समाज कार्य को करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.राकेश पांडेय ने संगठन की आगामी योजना व क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए पश्चिम क्षेत्र के 9 जिलों से पधारे कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का संकल्प दिलाया। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष गौरव सिंह ने क्षेत्रीय संगठनात्मक वृत पेश किया व संगठन कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय महामंत्री पवन त्यागी ने "साथी कार्यकर्ता मित्र या सेवक" विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री हिमांशु गोयल व जिला महामंत्री विनम्र रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम मे पश्चिम क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों के 3 लगभग 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी के साथ निर्वाचन रस्तोगी, मुकेश चौबे, विपुल सिंघल, ऋचा सिंह, पवन त्यागी, सविता त्यागी, शुचि शर्मा, वीरेंद्र शर्मा। रविकान्त शर्मा, संजय अग्रवाल, अमरीश चौहान, अरुण कौशिक, मोंटी रोशवाल, नवनीत निमी, पंकज गर्ग, पंकज चौधरी, निखिल जैन आदि ने सहभागिता की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...

-
मेरठ 31 जुलाई (CY न्यूज) विकास एंनक्लेव कालोनी रोहटा रोड पर शिव मंदिर परिसर में आंवला, हारसिंगार, गिलोय, तुलसी, ऐलोवेरा आदि औषधीय पौधे रोपित...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
No comments:
Post a Comment