Tuesday, 3 May 2022

अमेज़न पर 4 मई 2022 से शुरू होगी समर सेल।

नोएडा 03 मई (CY न्यूज) भारत में गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, इसी के साथ अमेज़न डॉट इन 04 मई 2022 से अपनी समर सेल लेकर आया है। इस समर सेल में ग्राहक वनप्लस एल.जी इंटेल टेक्नो फुजित्सू रेनी और शुगर जैसे ब्रांडों पर बड़ी बचत कर सकते हैं। अमेजन पहली बार काउंटडाउन डील भी पेश कर रहा है, जो सभी ग्राहकों के लिए खुली होगी। यहां उन्हें 3 मई तक विभिन्न श्रेणियों में उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के चुनिंदा ऑफ़र तक अर्ली एक्सेस मिलेगा। ये ऑफ़र रीयलमी, ऐप्पल, सैमसंग, ओप्पो, बोट, नॉइज़, फॉसिल, फास्ट्रैक, टाइमेक्स, अमेरिकन, टूरिस्टर, सफारी, स्काईबैग्स, यूरेका, फोब्र्स, फिलिप्स, हीरो साइकिल आदि जैसे ब्रांडों पर उपलब्ध होंगे। इस सेल में ग्राहक और भी अधिक बचत कर सकते हैं और किफायती फाइनेंस विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला के विकल्प जैसे कि आई.सी.आई.सी.आई बैंक, कोटक और आर.बी.एल क्रेडिट/डेबिट कार्ड, क्रेडिट/डेबिट ई.एम.आई लेनदेन पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट डेबिट और क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व पर नो-कॉस्ट ई.एम.आई एक्सचेंज ऑफर चुनिंदा क्रेडिट/डेबिट कार्ड से रोमांचक ऑफर आदि चुन सकते हैं। अमेजन पे आई.सी.आई.सी.आई बैंक क्रेडिट कार्ड से ग्राहक खरीदारी पर 5 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं। पात्र ग्राहक जिनके पास कार्ड नहीं है वे आवेदन करने पर 2,000 तक के रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। नए यूजर्स अमेजन पे यू.पी.आई पर साइन अप कर और खरीदारी कर 10 प्रतिशत या 100 रुपये तक की अतिरिक्त बचत का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक रिवॉर्ड फेस्टिवल के दौरान पैसे भेजने बिलों के भुगतान जैसे दैनिक भुगतान कर खरीदारी पर 5,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं और रोमांचक शॉपिंग रिवाड्र्स भी प्राप्त कर सकते हैं, जिन्हें वे सेल के दौरान भुना भी सकते हैं। अमेजन पे लेटर के साथ, यूजर्स एक्टिवेशन पर 150 रुपये के फ्लैट कैशबैक और सभी शॉपिंग ऑर्डर पर 100 रुपये के कैश बैक के साथ ही साथ 60,000 रुपये का इंस्टैंट क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...