Sunday, 29 May 2022

उद्योग व्यापार मंडल मेरठ की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से किया भंग, होंगे चुनाव।

 

मेरठ 29 मई (CY न्यूज) पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ की कोर कमेटी की बैठक  सुबोध गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता व विपुल सिंघल जिला महामंत्री के संचालन में सात फेरे रेस्टोरेंट मेरठ में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में  मुकुल अग्रवाल प्रदेश महामंत्री बिजनौर उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के चुनाव पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि जनपद मेरठ की जिला इकाई/ महानगर इकाई सहित सभी नगर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। आगामी माह में जनपद मेरठ की सभी नगर इकाई/ महानगर इकाई सहित जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया जायेगा। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रदेश की समस्त इकाइयों का चुनाव संपन्न होने के बाद सितंबर माह में बरेली जनपद में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव/ महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में अंबुज रस्तोगी, मयूर अग्रवाल, बबीता गुप्ता, रुचि गर्ग, मीनू सक्सेना, शिखा बंसल, पूनम सहित आदि व्यापारी पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...