Saturday, 28 May 2022

डेरा जोगी में नालियों से हटाई गई गंदगी।

एक माह पहले डी.एम ने गांव में भ्रमण कर सफाई के दिये थे आदेश।


औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 28 मई (CY न्यूज) महीनों से गंदगी में जी रहे ग्राम पंचायत ढिकियापुर के मजरा डेरा जोगी व उससे जुड़े अन्य मजरों में शनिवार को ब्लॉक सहार के पन्द्रह से अधिक सफाई कर्मचारी नालियों में जमा कूड़ा करकट गंदा पानी हटाते दिखाई दिये। जिससे बस्ती के लोग आश्चर्य में पड़ गये। बाद में पता करने पर मालूम हुआ कि पिछले माह की 26 तारीख को डेरा जोगी की गरीबी और बीमारी के चलते दो किशोर लड़कियों की ट्रेन से कट कर मौत के समय जिला, तहसील, ब्लॉक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरे पर आये जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव के गांव भ्रमण के समय फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए। शीघ्र सफाई करने के आदेश ब्लॉक अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के लोगों को दिये थे। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद पंचायत में सफाई का काम शुरू हो सका। जबकि दो सफाई कर्मचारियों की गांव में तैनाती है। बी.डी.ओ सहार मुनीस कुमार इसे सिडूल सफाई अभियान बता रहे हैं। जो सभी पंचायतों में क्रम से चलाया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...