मेरठ 25 जून (CY न्यूज) ट्यूबवेलों पर बिजली मीटर लगाकर किसानों का शोषण कर रही सरकार के खिलाफ किसानों का गुसा फूटा। मेरठ के ऊर्जा भवन में शनिवार को वेस्ट यूपी के 14 जिलों के किसानों ने पहुंचकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। किसानों ने कहा अपने वादे से मुकरी सरकार किसानों का हित नहीं कर सकती, तो उन्हें मौत दे दे। किसान बिजली के बिल तो चुका नहीं सकता, मौत से उसे चैन मिलेगा। किसानों की शिकायत है कि उन्होंने सरकार के साथ ईमानदारी निभाई वोट दिया, लेकिन सरकार ने उनके साथ छल किया है। बिजली बिलों और ट्यूबवेल पर मीटर लगाने की सरकार की गलत नीति के खिलाफ किसानों की पंचायत हुई। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बागपत, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर सहित वेस्ट यूपी के किसान मेरठ ऊर्जा भवन पहुंचे। यहां बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ किसानों ने धरना दिया। किसानों ने कहा सरकार ने 2022 के चुनाव में किसानों से फ्री बिजली देने का वादा किया था। आज सरकार अपने उस चुनावी वादे से मुकर चुकी है। साथ ही किसानों के घरों में छापेमारी कराई जा रही है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि इस सरकार ने 2014 में भी किसानों को फ्री बिजली का वादा करके छला और वोट दिया। वही छल दोबारा किसान के साथ हुआ। 2022 चुनाव में सरकार ने हमसे जीतने के बाद फ्री बिजली देने का वादा किया था। बिजली फ्री हुई नहीं, बिल भी माफ नहीं हुए बल्कि सरकार ने ट्यूबवेलों पर मीटर और लगवा दिए। पुलिस किसानो के घर पर जाके छापेमारी कर रही है। आज किसान दहशत में है, बिजली बिल भरते भरते कई किसानों की मौत हो गई। जब तक बिजली फ्री नहीं होगी अन्नदाता सड़कों पर ही रहेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment