मेरठ 11 जून (CY न्यूज) दिंनाक 15/03/2022 को वादी प्रदीप कुमार गोस्वामी पुत्र श्याम गिरी निवासी न्यू गोविन्दपुरी थाना कंकरखेडा मेरठ, ने अपनी सैनेटरी की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा पानी की टौंटी व प्लास्टिक के कुछ डब्बो को चोरी कर ले जाने के सम्बध में थाना कंकरखेड़ा पर मु.अ.स 157/2022 धारा 380 भादवि व दिंनाक 24/04/2022 को वादी सुधीर शर्मा पुत्र बिजेपाल शर्मा निवासी घसौली थाना कंकरखेडा मेरठ, ने अज्ञात चोरो द्वारा गन्ना क्रय केन्द्र घसौली से 50 -50 किलो के 06 बाट को चोरी कर ले जाने के सम्बध मे थाना कंकरखेड़ा पर मु.अ.स 278/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान दिनांक 11.06.2022 को थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा मु.अ.स 278/2022 धारा 379 भादवि व मु.अ.स 157/2022 धारा 380 भादवि का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त बबलू पुत्र चरन सिह निवासी ग्राम जटौली थाना कंकरखेडा मेरठ व रोहित पुत्र छोटे लाल निवासी कृष्णा नगर डौरली जाहरवीर मंदिर के पास थाना पल्लवपुरम मेरठ, को जटौली कट से चोरी गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः
1.बबलू पुत्र चरन सिह निवासी ग्राम जटौली थाना कंकरखेडा जिला मेरठ।
2.रोहित पुत्र छोटे लाल निवासी कृष्णानगर डौरली जाहरवीर मन्दिर के पास थाना पल्लवपुरम मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1.उ.नि संतोष कुमार थाना कंकरखेड़ा मेरठ।
2.उ.नि संतोष कुमार थाना कंकरखेड़ा मेरठ।
3.है.का 475 शान्तुल कुमार थाना कंकरखेड़ा मेरठ।
4.का.186 रविन्द्र मलिक थाना कंकरखेड़ा मेरठ।
बरामदगी का विवरणः
1.50-50 किलोग्रााम लोहे के 02 बाट।
2.सफेद धातु की 22 पानी की टौटी।
3.प्लास्टिक के 10 डब्बे।

No comments:
Post a Comment