Sunday, 26 June 2022

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आई.पी.एस अफसरों के तबादले।

लखनऊ 25 जून (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर अब भी जारी है। एक बार फिर से शनिवार को बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बार यूपी में 21 आई.पी.एस अधिकारियों और 5 जिलों के एस.पी (आई.ए.एस) का तबादला हुआ है। इसमें एस.पी से डी.आई.जी बने अफसरों के साथ ही दो ए.डी.जी और दो आ.ई.जी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। लखनऊ और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही कुछ और आई.पी.एस अफसरों के तबादले भी हुए हैं। अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी सुभाष चन्द्र दुबे को अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कई जिलों में एस.पी के पद पर तैनात रहते हुए डी.आई.जी बने अधिकारियों को हटाकर नई जगह भेजा गया है।

इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी:

राजेश मोदक को लखनऊ सी.बी.सी.आई.डी का नया आई.जी बनाया गया है। इसके अलावा कविंद्र प्रताप सिंह को पी.ए.सी मुख्यालय लखनऊ का आई.जी बनाया गया है। जबकि एस के भगत को यूपी पुलिस लखनऊ के भवन और कल्याण विभाग का आई.जी बनाया गया है।सुभाष चंद्र दुबे को ट्रैफिक निदेशालय लखनऊ का डी.आई.जी बनाकर भेजा गया है। अपर्णा कुमार को आई.जी पी.ए.सी सेंट्रल जोन बनाया गया है। डॉक्टर के एजिलरसन आई.जी यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ में तैनात किए गए हैं। प्रकाश डी को अध्यक्ष और निदेशक यूपी पुलिस आवास निगम बनाया गया है। ज़की अहमद ए.डी.जी पी.टी.सी सीतापुर बनाए गये है। राजा श्रीवास्तव को ए.डी.जी कार्मिक पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है जबकि सचिंद्र पटेल को 44वीं पी.ए.सी मेरठ के कमांडेंट की कमान सौंपी गई है। यूपी में 25 जून को तबादलों के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। जिसके अनुसार लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के दो पुलिस उपायुक्तों का तबादला हुआ है। तबादलों के बाद विपिन कुमार मिश्रा को चित्रकूट धाम का डी.आई.जी बनाया गया है। वहीं एस.के भगत भवन और कल्याण यूपी पुलिस लखनऊ में बतौर आई.जी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा राकेश प्रकाश सिंह मिर्जापुर के डी आई.जी बने हैं। इसके अलावा 5 जिलों के एस.पी का तबादला हुआ है। तबादले के बाद सुशील घुले को मिर्जापुर, अविनाश पांडे को मऊ, यशवीर सिंह को सोनभद्र, अमित कुमार आनंद को सिद्धार्थनगर और सूर्यकांत त्रिपाठी को वाराणसी ग्रामीण का नया एस.पी बनाया गया। मऊ में माफिया मुख्तार की जड़ें खोदने वाले सुशील घुले को सीतापुर के एस.पी की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ कमिश्नरेट में डी.सी.पी वेस्ट सोमेन बरमा को एस.पी सुल्तानपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

इन जिलों के बदले डीआईजी:

वहीं कुछ जिले के डी.आई.जी भी बदले गए हैं। विपिन कुमार मिश्रा को चित्रकूट धाम, राकेश प्रकाश सिंह को मिर्जापुर, आर.के भारद्वाज को बस्ती और अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या के डी.आई.जी की नई जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा अमित वर्मा को डी.आई.जी एस.आई.टी मुख्यालय लखनऊ और सुभाष चंद्र दुबे को डी.आई.जी ट्रैफिक निदेशालय लखनऊ की कमान दी गई है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...