नौकरी पाकर खिले युवाओ के चेहरे, जॉब को शिक्षको के सही मार्गदर्शन एवं गहन परिश्रम का परिणाम बताया। अबतक एक शैक्षणिक वर्ष में 713 युवाओ को मिली नौकरी।
प्रधानमंत्री कौशल विकास, डिजीटल इण्डिया, स्किल इण्डिया, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत जैसी योजनाअे से आज स्किल्ड युवाओ के लिए देश विदेश में ढेरो रोजगार-डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।
वैश्विक महामारी कोविड के बावजूद वेंक्टेश्वरा में आई.टी, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, पैरामेडिकल, प्रबन्धन, हैल्थ सेक्टर समेत पिछले एक शैक्षणिक वर्ष में मेरठ व गजरौला परिसर के 713 से अधिक युवाओ को मिली जॉब-डा.राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान।
मेरठ 17 जून (CY न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में आयशर, टोयोटा, हीरोमोटरकार्प, मारूति सुजुकी आदि कम्पनियों के स्पेयर्स बनाने वाली प्रतिष्ठित आटोमोबाईल कम्पनी न्यू एलन बेरी लि. ने ’’स्किल इण्डिया’’ एवं युवा शक्ति फाउन्डेशन’’ के संयुक्त तत्वाधान में ’’कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव’’ का आयोजन किया, जिसमें गजरौला एवं मेरठ परिसर के 400 से अधिक छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। तीन राउण्ड के कठिन साक्षात्कार के बाद कम्पनी ने 63 छात्र-छात्राओ को जॉब के लिए चयनित कर संस्थान प्रबन्धन के साथ मिलकर उनको ऑफर लेटर प्रदान किये। वेंक्टेश्वरा समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी एवं कुलपति प्रो.पी.के भारती ने चयनित छात्र-छात्राओ को शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के द्वारा वेंक्टेश्वरा के छात्र-छात्राऐ देश-विदेश में सफलता का परचम लहरा रहे है। वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा.सी.वी रमन सभागार में ’’कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, ए.जी इंडस्ट्री के एच.आर मैनेजर सौरभ वार्ष्णेय, सीनियर मैनेजर डी.एस रावत आदि ने सरस्वती माँ के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि वैश्विक मंदी एवं कोरोना महामारी के बाद देश के ’’स्किल्ड युवाओ’’ के लिए ढेरो रोजगार सम्भावनाएं है। प्रधानमंत्री के ’’डिजीटल इण्डिया, मेक इन इण्डिया, स्किल इण्डिया जैसी कल्याणकारी शानदार योजनाओ से प्रेरणा लेकर देश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक रिसर्च डा.राजेश सिंह, प्लेसमेन्ट निदेशक डा.अनिल जयसवाल, ब्रजपाल सिंह, अंजलि शर्मा, दीपक कुमार, डा.मोहित शर्मा, अरूण गोस्वामी, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment