Tuesday, 28 June 2022

लिसाड़ी थाना क्षेत्र में 60 फूटा पर धमाके से गिरे मकान, कई की मौत की आंशका।

धमाके की आवाज एक किलोमीटर तक गुंजी, आधा दर्जन थानों की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी। 


मेरठ 27 जून (CY न्यूज) सोमवार को थाना लिसाड़ी गेट में 60 फूटा रोड पर दोपहर को एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से हुए एक दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए।धमाका इतना ज्यादा जबरदस्ता था घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए।हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। मलबे के नीचे दबे हुए  परिवार के कुछ सदस्य को बाहर निकालने के लिये बचाव कार्य बहुत देर तक जारी रहा। हादसा सोमवार दोपहर का है लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में अचानक ही एक मकान में तेज धमाका हुआ। उसके बाद पूरा मकान धराशाई हो गया। इंतजार के मकान के साथ सरफराज व आदिल का मकान भी गिर गया। मकान के अंदर दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों मकानों में कुछ लोग मबले के नीचे दबे हुए है। हादसे की जानकारी मिलते ही आघा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की भीड़ मलबा हटाने में जुट गई है। दमकल की टीम को भी बुला लिया गया है।मलबे ने से दबने से शमीमा नाम की महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने वसीम, जिकरा, शगुफ्ता, उजेर, रोजी, अस्सो को किसी तरह बाहर निकाला। जिन लोगों के मकान धमाके से गिरे है। जिसमें इंतजार, सरफराज व आदिल शामिल है। स्थानीय लोगों की मानें तो मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखों में विस्फोट होने से मकान गिरे है। पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे है। लेकिन छानबीन के दौरान जले हुए पटाखे मिले है। सी.ओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि अभी तक जानकारी में आया कि सिलेंडर फटने से धमका हुआ है। हालांकि पटाखे बनने की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल मबले में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद धमाके की जांच की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...