Wednesday, 22 June 2022

8वे अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर रुद्रा इंस्टिट्यूट में योग के गुण सिखाए।

मेरठ 21 जून (CY न्यूज) मेरठ योगा एसोसिएशन के सचिव विकास तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार और तनु ने रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में योगा दिवस थीम "योगा फॉर ह्यूमैनिटी" के अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारिणी निदेशिका डा.उर्मिला मोरल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक गणों एवं विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया। सर्वप्रथम रुद्रा कॉलेज ऑफ लॉ की डीन राजेश चौधरी ने अपने मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए योग को शिव से जोड़ते हुए इसका पौराणिक एवं वैज्ञानिक महत्व भी बताया। उसके बाद मेरठ योगा एसोसिएशन की टीम ने सभी को योगा करवाते हुए जीवन में स्वस्थ कैसे रहना है अपने तन मन को कैसे दुरुस्त बनाना है सभी योग के फायदे बताएं। अंत में महाविद्यालय की कार्यकारिणी निदेशिका डा.उर्मिला मोरल ने योगा का महत्व बताते हुए 21 जून क्यों आज के दिन खास होता है इसे सूर्य, पृथ्वी, समय, सूर्य की किरणों आदि सभी से साझा किया। साथ ही अतिथियों को विशिष्ट सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका धन्यवाद किया l

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...