मेरठ 17 जून (CY न्यूज) स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्विद्यालय द्वारा नौचंदी मेला परिसर में 1000 जोड़ी वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल ने ज़रूरतमंदों में वस्त्रों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सुभारती परिवार अपने आधार वाक्य शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता को जीवंत करते हुए हमेशा ही समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है और ज़रुरतमंद व्यक्ति को सहारा देने हमारे संस्कारों का हिस्सा है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संस्कृति विभाग निदेशक डा.विवेक कुमार ने बताया कि नौचन्दी मेला परिसर में आस पास के ज़रूरतमंदों को 1000 जोड़ी वस्त्र बांटे गए। उन्होंने बताया कि सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। अवसर पर प्रतिकुलपति डा.अभय शंकरगौड़ा, अतिरिक्त कुलसचिव सैय्यद ज़फ़र हुसैन, डा.सरताज अहमद, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी, लोक सिंह बालिस्टर, शीशपाल, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment