Wednesday, 22 June 2022

अफगानिस्तान में भूकंप के जबरदस्त झटके।

एक हजार से अधिक हुई मरने वालों की संख्या।

काबुल (एजेंसी) 22 जून (CY न्यूज) अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बुधवार तड़के भूकंप के जबरदस्त झटके आए। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 रिकार्ड की गई। न्यूज एजेंसी के अनुसार अफगानिस्तान में भूकंप के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1000 से अधिक हो गया है और घायलों की संख्या 1500 से अधिक है।  खोस्त व नांगरहार के पूर्वी प्रांतों में भी भूकंप के कारण मौतें हुई हैं। रायटर्स के अनुसार भूकंप से प्रभावित पाकटिका में दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं साथ ही यहां भूस्खलन भी हुआ है। इस बीच आपदा प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि इसमें मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाका पाकटिका प्रांत के चार जिले प्रभावित हुए हैं। यहां दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए और भूस्खलन की भी खबर है। शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार पाकटिक के गायन जिले में जान-माल की हानि हुई। इसके अलावा खोस्त प्रांत के स्पेरा जिला स्थित अफगान दुबई गांव में भी भूकंप के कारण नुकसान की खबर है।

जारी है राहत और बचाव कार्य:

तालिबानी प्रशासन के आपदा प्रबंधन अथारिटी के प्रमुख मोहम्मद नसीम हक्कानी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि भूकंप में अनेकों मकान क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...