Wednesday, 22 June 2022

वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ के तत्वाधान में त्रिदिवसीय योग शिविर का किया आयोजन।

मेरठ 21 जून (CY न्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ के तत्वाधान में त्रिदिवसीय योग शिविर का आयोजन सूरजकुंड रोड स्थित रामबाग पार्क में किया गया। जिसमें योगा शिक्षिका पूजा गुप्ता द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा कि योगा मनुष्य के लिए अनुपम उपहार है वर्तमान जीवन शैली में योग का महत्व और बढ़ गया है स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग्य अत्यंत आवश्यक है। इसी कारण वैश्य समाज महिला मेरठ की तरफ से महिला और बच्चों के लिए 30 जून तक रामबाग पार्क और शास्त्री नगर में सुबह शाम योग शिविर लगाया जाएगा। रामबाग में लगने वाली योगा शिविर में प्रतिदिन महिलाएं और बच्चे योगाभ्यास का लाभ ले रहे हैं। योग शिक्षिका पूजा गुप्ता के अलावा जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई, राधा सिंघल, नेहा गुप्ता, बिंदु, सरला, गीत गुप्ता, आंचल आदि ने योगाभ्यास किया।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...