Monday, 6 June 2022

धर्म की रक्षा के लिए भगवान पृथ्वी पर अवतरित हुए-भागवताचार्य।

कथा सुनाते व्यास राम श्याम महाराज, भक्त हुए भावविभोर।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 05 जून (CY न्यूज) जनपद औरैया के कंचौसी गाँव स्तिथ आन्देश्वर धाम मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को भागवताचार्य पंडित राम श्याम महाराज ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव व उनकी बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि अत्याचारियों के विनाश व धर्म की रक्षा के लिए भगवान पृथ्वी पर अवतरित हुए। भागवताचार्य ने कहा कि ईश्वर सबके हृदय में सूक्ष्म रूप से अदृश्य होकर विराजमान हैं। वहीं इतिहास बताता है कि भगवान अपने भक्तों की आंतरिक प्रार्थना पर प्रत्यक्ष रूप से भी प्रकट हो जाते हैं। भागवताचार्य ने कहा कि देवकी वसुदेव व मथुरा वासियों को कंस के अत्याचार से बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया। भगवान श्री कृष्ण का अवतार जीव को जीव से प्रेम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मानव को तृष्णा लोभ पाप मोह जैसी प्रवृत्तियों से दूर रहकर कल्याण के लिए ईश्वर की आराधना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा पुराण के श्रवण मात्र से मानव का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है। वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...