Sunday, 26 June 2022

कंट्रोल रूम फ़ोन कर बोला युवक,"एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी गरीबों के मसीहा, उनका ट्रांसफर हुआ तो दे दूंगा जान"।



मेरठ 26 जून (CY न्यूज) हेलो, कंट्रोल रूम-एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी गरीबों के मसीहा हैं। उनका ट्रांसफर हो गया तो मैं जान दे दूंगा। इतना सुनते ही पुलिसकर्मी चौंक गए। तुरंत ही पी.आर.वी और थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने नंबर पर बात की तो युवक एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी के ट्रांसफर रोकने की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी का शनिवार को आगरा के लिए तबादला हो गया है। लालकुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कंट्रोल रूम में एक युवक ने फोन किया। उसने कहा कि एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी ईमानदार अधिकारी हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार पर वार किया। थानों में लोगों को इंसाफ मिला। पुलिस ने फरियादियों की मदद की। आज के दौर में वह गरीबों के मसीहा हैं। उनका स्थानांतरण नहीं रुका तो वह जान दे देगा। किसी भी कीमत पर वह उनको जाने नहीं देगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने नंबर पर काल की तो युवक ने अपना नाम शान बताया। उससे पता पूछा तो बेगमपुल निवासी बताया। उन्होंने उसे थाने में आने के लिए कहा तो मना कर दिया। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। मोबाइल फोन के जरिये उसकी लोकेशन निकाली जा रही है।

आपको बता दें कि बैंच के आई.पी.एस प्रभाकर चौधरी की मेरठ में तैनाती अभी तक सबसे बड़ा रिकार्ड हैं। एक साल नौ दिन तैनाती वाला पहला जनपद रहा है। इतने दिनों के कार्यकाल में एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी ने शहर को बदनुमा दाग देने वाले सोतीगंज बाजार में वाहनों के कमेले पर ताला डाल दिया है। साथ ही थाने में जमे 75 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण दूसरे जनपद में किया। इस बीच शासन ने 2013 बैंच के आई.पी.एस रोहित सिंह सजवान को मेरठ का एस.एस.पी नियुक्त कर दिया है। मेरठ के कप्तान प्रभाकर चौधरी को आगरा की कमान सौंपी गई है। दो थाना प्रभारियों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया। करीब सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री हाजी याकूब के मीट प्लांट को बंद कराया। हाईवे पर पशुओं के ट्रकों से वसूली करने वाले गैंग पर कार्रवाई की है। हालांकि खाकी और खादी में गठजोड़ नहीं कर पाए। राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने का प्रकरण भी लखनऊ का गूंजा था।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...