मेरठ 20 जून (CY न्यूज) रजपुरा से गंगानगर ओ-पाकेट तक डाली जा रही सीवर पाइपलाइन के निर्माण कार्य के चलते जे.सी.बी गेल गैस की पाइप से टकरा गई। जिससे गैस की तेज आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर काम कर रहे एम.डी.ए ठेकेदार के कर्मचारी भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि हादसा होने से टल गया। गेल गैस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत में जुट गए। लेकिन गंगासागर कालोनी समेत कई स्थानों पर गेल गैस की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे घरों में रसोई का कार्य बाधित हो गया। रजपुरा तालाब के पास से शुरू होकर ओ-ब्लाक, गंगासागर कालोनी व ओ-ब्लाक होते हुए गंगानगर एक्सटेंशन तक सीवर की पाइपलाइन डाली जा रही है। एम.डी.ए ठेकेदार की जे.सी.बी सोमवार को गंगासागर कालोनी के सामने सड़क से सटाकर गड्ढे खोद रही थी। प्रत्यक्षदर्शी नितिन चौधरी का कहना है कि कार्य के दौरान जे.सी.बी गेल गैस की आपूर्ति लाइन से टकरा गई। गैस की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। एम.डी.ए ठेकेदार के कर्मचारी मौके से भाग गए। गेल गैस के कार्यालय में सूचना दी गई। जिसके बाद कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने 50 मीटर दूर लगे गैस चैंबर से आपूर्ति को बंद किया। गेल गैस की आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गंगासागर कालोनी समेत कई स्थानों पर घरेलू गैस की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे कॉलोनी निवासी परेशान रहे। गेल गैस के महाप्रबंधक विनय कुमार का कहना है कि मरम्मत की जा रही है। दो से तीन घंटे में गेल गैस आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। जे.सी.बी से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई गेल गैस की पाइपलाइन में आपूर्ति बंद होने के बाद स्थानीय कालोनी के लोग परेशान हो गए। रसोई में गैस आपूर्ति न पहुंचने पर लोगों ने गढ़ रोड स्थित गेल गैस कार्यालय का नंबर खटखटकाना शुरू कर दिया। कॉलोनी वासी अरुण तोमर ने बताया कि दोपहर 12 बजे से गेल गैस आपूर्ति ठप है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment