मेरठ 10 जून (CY न्यूज) सी.बी.एस.ई के स्कूलों में अब स्काउट एंड गाइड की पढ़ाई होगी। बोर्ड द्वारा स्काउट गाइड को को-करिकुलम के तौर पर शामिल किया है। इससे सभी स्कूलों में लागू कर दिया गया है। अब विद्यार्थी चाहे तो स्काउट एंड गाइड बन सकते हैं। बोर्ड द्वारा इसे प्राइमरी से 12वीं तक की कक्षा के लिए लागू किया गया है। को करिकुलम के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। शेड्यूल छात्र की उम्र के अनुसार जारी किया गया है। इसमे तीन से पांच साल तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग रूटीन है। इन छात्रों को शिशु/चेतना कहा जाता है। वही पांच से दस साल तक के छात्रों को कब और बुलबुल कहा जाता है ग्यारह से सत्रह साल स्काउट एंड गाइड कहां जाता है। वही कॉलेज स्तर पर छात्र रोवर एंड रेंजर्स कहे जाते हैं। विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही छात्र विपरीत परिस्थितियों में एक दूसरे के लिए सहायता किस तरह से कर सकें यह भी सिखाया जाएगा। इसके लिए के लिए कैंप, वर्कशॉप आदि जिला स्तर राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सी.बी.एस.ई के शैक्षिक निदेशक जोसेफ इमैनुएल की माने तो हर स्कूल को इसमें शामिल होने के लिए कहा गया है। पूरे भारतवर्ष में हिंदुस्तान स्काउट गाइड एवं भारत स्काउट गाइड ही युवा एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत एवं मान्यता प्राप्त एवं कार्य करने वाली संस्थाएं है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment